फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: प्रेमिका की शादी तय होने पर प्रेमी युगल ने की थी आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मालीपुर स्टेशन के सैदपुर उमरन रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार देर शाम ट्रेन के सामने कूदकर जान देने वाले प्रेमी-प्रेमिका ही पहचान जलालपुर के एक गांव के 17 वर्षीय किशोर और किशोरी के रूप में हुई है। आत्महत्या की वजह किशाेरी का विवाह किसी और से तय होने की बात सामने आई है। रविवार देर शाम दोनों के शवों का चिलवनिया घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जलालपुर के लाभापार निवासी किशोर और उसी गांव की किशोरी के बीच प्रेम प्रसंग था। किशोर काम के सिलसिले में मुंबई चला गया था। इस बीच किशोरी के परिजनों ने नवंबर माह में उसका विवाह तय कर दिया। यह जानकारी मिलते ही किशोर बीते दिनों गांव वापस लौटा था। इसके बाद दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाते हुए घर छोड़ दिया। शनिवार को वे पहले मालीपुर स्टेशन गए। फिर वहां से पैदल ही करीब डेढ़ किलोमीटर आगे बढ़ चले।
अकबरपुर छोर के सैदपुर उमरन रेलवे ट्रैक के किनारे दोनों खड़े हो गए थे। इसी दौरान कोलकाता से ऋषिकेश जा रही दून एक्सप्रेस के सामने उन्होंने छलांग लगा दी थी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

शुरुआत में शवों की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने सोशल मीडिया और जिले के सभी थानों पर दोनों की तस्वीर प्रसारित की। देर रात जलालपुर पुलिस ने मालीपुर पुलिस को फोन कर उनकी पहचान लाभापार गांव निवासी के रूप में की। सीओ अनूप सिंह ने दोनों की पहचान होने और देर शाम अंतिम संस्कार कराए जाने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें