फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से भिड़ी श्रद्धालुओं से भरी कार, 6 घायल

Fri, 21 Apr 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना। - फोटो : symbolic
विज्ञापन
विंध्याचल धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी कार गुरुवार रात अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर में खड़े ट्रक से जा टकराई। इससे कार सवार सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल फैजाबाद में भर्ती कराया गया है। उधर, अन्य दुर्घटनाओं में कार सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। 
विज्ञापन


फैजाबाद जनपद के गोसाईगंज थाना अंतर्गत गोसाईगंज बाजार निवासी प्रवेश गुप्त (48) गुरुवार को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कार से विंध्याचल धाम जा रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे अकबरपुर नगर के शहजादपुर पुलिस चौकी के पास कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक कार की गति ज्यादा थी। कार व ट्रक में भिड़ंत के बाद आसपास के और लोग भी मौके पर पहुंच गए। कार चालक समेत सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एसके शुक्ला दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


इसके बाद पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्रवेश के अलावा सुनीता (40), राजेश (27), सीमा (25), रुबी (25) व कान्हा (6) का इलाज चिकित्सकों ने तत्परतापूर्वक सुनिश्चित किया। बाद में सभी घायलों को जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया। 

उधर, जलालपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी योगेंद्र (40) पुत्र अंश (13) के साथ शुक्रवार को कार से आलापुर से जलालपुर आ रहे थे। आलापुर थाने के निकट साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें