फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कार ने मारी टक्कर, बाइक सवार छह घायल

Sat, 08 Jun 2024 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के निकट शनिवार को तेज रफ्तार कार ने एक के बाद एक दो बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। इसमें दोनों बाइक पर सवार छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले चालक कार छोड़कर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन

शनिवार सुबह एक कार अकबरपुर से महरुआ की तरफ जा रही थी। बताया जाता है कि जब वह थाना क्षेत्र महरुआ के रघुनाथपुर गांव के निकट पहुंची तो इसी बीच आगे जा रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस बाइक पर चार लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार चारों लोग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। कार ने इसी बीच सामने से आ रही एक अन्य बाइक को भी टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो अन्य युवक घायल हो गए। इस बीच जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते चालक कार छोड़कर भाग निकला।
टक्कर में पहली बाइक पर सवार कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के लोरपुर ताजन निवासी पारसनाथ (62), जितेंद्र (32), जितेंद्र कुमार (34) व नन्हें (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि चारों मजदूर हैं। वे भीटी में चल रहे सड़क निर्माण में काम करने जा रहे थे। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। उधर दूसरी बाइक पर सवार कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के सदरपुर निवासी अमरेंद्र (19) व सूरज (22) निवासी कुर्कीबाजार थाना सम्मनपुर घायल हो गए। बाइक चला रहे सूरज ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उधर पुलिस ने कार व दोनों बाइक को अपनी अभिरक्षा में लेकर थाने चली गई। सूरज की बाइक हादसे के दौरान कार में फंसकर थोड़ी दूर तक घिसट भी गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें