अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को आठ केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षार्थी जीआईसी अकबरपुर से परीक्षा देकर बाहर निकले। कई परीक्षार्थी समय के अभाव में कठिन प्रश्नों को हल करने में उलझ गए। वहीं, कुछ ने गोले में जल्दबाजी में दूसरी तारीख भर दी।
परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक हुई। इसके अलावा दिव्यांग बच्चों को एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया गया। परीक्षा के प्रथम भाग में सामान्य मानसिक योग्यता परीक्षण के 90 बहुविकल्पीय प्रश्न थे।
वहीं, द्वितीय भाग में शैक्षिक अभिरुचि परीक्षण के 90 बहुविकल्पीय प्रश्न (35 विज्ञान, 35 सामाजिक विज्ञान एवं 20 प्रश्न गणित) थे। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित थे। इसमें ऋणात्मक अंकन नहीं है।