जीआईसी अकबरपुर में परीक्षा देने के बाद बाहर निकलते छात्र-छात्राएं।
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन रविवार को जिले के आठ केंद्रों पर किया गया। इसमें 87.93 फीसदी बच्चों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा दी। जनपद के 2652 परीक्षा में आवेदन हुए थे, इसमें 2332 बच्चे परीक्षा में सम्मिलित हुए। 320 छात्र अनुपस्थित पाए गए।
जीआईसी अकबरपुर में 205 छात्रों के सापेक्ष 177 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें 28 अनुपस्थित रहे। सावित्रीबाई फुले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुर्की बाजार में 240 छात्रों के सापेक्ष 208 बच्चे शामिल हुए, 32 अनुपस्थित रहे। बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर में 482 छात्रों के सापेक्ष 441 बच्चे सम्मलित हुए, 41 अनुपस्थित रहे। डॉ. जीके जेटली इंटर कॉलेज अकबरपुर में 350 के सापेक्ष के 309 छात्र उपस्थित रहे, 41 अनुपस्थित रहे। राम अवध जनता इंटर में कॉलेज बरियावन 400 छात्रों के सापेक्ष 354 उपस्थित और 46 अनुपस्थित रहे। सर्वोदय इंटर कॉलेज कोटवा महमदपुर में 309 में 250 उपस्थित और 50 अनुपस्थित रहे। रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी में 400 में 355 उपस्थित व 45 अनुपस्थित रहे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज जाफरगंज 275 छात्रों के सापेक्ष 238 उपस्थित रहे। परीक्षा प्रभारी व प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर के हरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि परीक्षा सभी केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई है। नोडल समन्वयक नीरज यादव ने बताया कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण बच्चों को 1000 प्रति माह की दर से चार वर्षों तक कुल 48000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।