फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियोें ने खरीदे 39 नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चल रही नामांकन प्रक्रिया के बीच सोमवार को सभी पांच विधानसभा सीटों से किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर लगभग 39 नामांकन पत्र लिए।
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को अकबरपुर विधानसभा सीट के लिए कुल 10 नामांकन पत्र लिए गए। इसमें आजाद समाज पार्टी के लिए चंद्रेश वर्मा ने एक सेट, बहुजन मुक्ति पार्टी के लिए जयप्रकाश ने दो सेट, निर्दल के लिए सुरेश वर्मा ने एक सेट, मौलिक अधिकार पार्टी के लिए सुरेश कुमार बौद्ध ने एक सेट, सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के लिए मोहम्मद अतीक ने एक सेट खरीदा।
भारतीय जनता पार्टी के लिए विनय पांडेय ने चार सेट लिए। कटेहरी विधानसभा सीट के लिए 11 सेट लिए गए। इसमें कांग्रेस के लिए राजपति वर्मा ने चार सेट, आम आदमी पार्टी के लिए रामबरन प्रजापति ने तीन सेट, कांग्रेस पार्टी के लिए डॉ. सर्वेश कुमार वर्मा ने तीन सेट, निर्दल के लिए सर्वेश वर्मा ने एक सेट नामांकन पत्र लिए। टांडा विधानसभा सीट के लिए कुल 10 सेट लिए गए।
विज्ञापन

इसमें भारतीय प्रजातांत्रिक पार्टी के लिए शिवपूजन ने दो सेट, भारतीय जनता पार्टी के लिए अमन चौधरी ने चार सेट, विकासशील किसान पार्टी के लिए दयाराम ने एक सेट, निर्दल के लिए रफीकुद्दीन ने दो सेट, निर्दल के लिए भानुप्रकाश वर्मा ने एक सेट लिया। आलापुर विधानसभा सीट के लिए सर्वजन समाज पार्टी के लिए रामसिंगार रगौतम ने एक सेट लिया। इसी प्रकार जलालपुर विधानसभा सीट के लिए सात सेट नामांकन पत्र लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें