फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मतदाता सूची दुरुस्त करने के लिए बूथों पर लगे कैंप

विज्ञापन
अकबरपुर तहसील क्षेत्र में परिषदीय विद्यालय में विशेष ​शिविर पर जांच करतीं डीएम ईशा प्रिया। स्रो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मतदाता सूची को दुरुस्त करने और पात्र नागरिकों का नाम जोड़ने के लिए शनिवार को जिले के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप लगाए गए। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित शिविरों में मतदाताओं को नाम जांचने, नया पंजीकरण कराने और सूची में संशोधन की सुविधा दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा प्रिया ने अधिकारियों के साथ विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, जलालपुर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में दो बीएलओ के निर्धारित समय तक नहीं पहुंचने की शिकायत सामने आई।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा प्रिया ने जॉइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम अकबरपुर प्रतीक्षा सिंह के साथ तहसील अकबरपुर के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता पंजीकरण से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
डीएम ने जिले के नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम जांचने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन पात्र नागरिकों का नाम सूची में शामिल नहीं है, वे फार्म-6 भरकर पंजीकरण के लिए आवेदन करें। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल https://voters.eci.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जलालपुर में दो बीएलओ के नहीं पहुंचने की शिकायत
जलालपुर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को एसआईआर अभियान के तहत मतदाता सूची संबंधी कार्यों के लिए कैंप लगाया गया। यहां लोग नाम जांचने और संशोधन कराने पहुंचे। तनवीर के अनुसार, सुबह 10:57 बजे तक दो बीएलओ कैंप में नहीं पहुंचे थे। काजीपुरा निवासी नवी अख्तर ने बताया कि उनकी पत्नी का मायका उस्मापुर में है। वह पत्नी का नाम उस्मापुर की मतदाता सूची से हटाकर काजीपुरा की सूची में दर्ज कराने और संबंधित संशोधन के लिए कैंप पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि बूथ संख्या 61 से 65 तक के मतदाताओं से जुड़े कार्य यहां होने थे, लेकिन उनके अनुसार, दो बीएलओ निर्धारित समय तक कैंप में नहीं पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें