फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: क्षय रोगियों को तलाशने के लिए चलेगा अभियान

Thu, 08 Jan 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में क्षय (टीबी) रोगियों की पहचान और जागरूकता के लिए 10 जनवरी से एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के लिए 18 टीमों का गठन किया गया है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में ईंट भट्ठों पर जाकर श्रमिकों की स्क्रीनिंग करेंगी।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. गौतम मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक से दो-दो टीमों का गठन किया गया है। ये स्वास्थ्य टीमें भट्ठों पर काम करने वाले श्रमिकों के एक्सरे और अन्य जांचें करेंगी ताकि क्षय रोग की पुष्टि की जा सके। यदि किसी में बीमारी की पुष्टि होती है, तो उन्हें तुरंत उपचार प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, समाज के अन्य वर्गों को भी क्षय रोग के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिले में 400 से अधिक ईंट भट्ठे हैं, जहां हजारों श्रमिक कार्यरत हैं, इसलिए इन स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें