फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए 1899 बूथों पर चला अभियान

Sat, 25 Nov 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम अविनाश सिंह ने आलापुर के कई बूथों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। जिले के 1899 बूथों पर शनिवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान चला। सभी बीएलओ ने अपने अपने बूथों पर नाम जोड़ने, सुधारने व काटने के लिए आवेदन प्राप्त किया। डीएम अविनाश सिंह ने दो दिवसीय अभियान के पहले दिन आलापुर तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक बूथों का निरीक्षण किया। इसके अलावा 7 सुपर जोनल व 155 सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने भी बूथों का जायजा लिया।
डीएम ने आलापुर तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अछती, प्राथमिक विद्यालय इंदईपुर, प्राथमिक विद्यालय इंदईपुर पिपरा, प्राथमिक विद्यालय हुसेनपुर खुर्द, प्राथमिक विद्यालय अन्नापुर सहित अन्य बूथों का निरीक्षण किया। बीएलओ से फार्म संख्या 6, 7 व 8 के बारे में जानकारी ली। सभी बीएलओ ने इसका सही जवाब दिया। बताया कि नए मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने के लिए फाॅर्म संख्या-6, नाम में कोई संशोधन हो तो फाॅर्म संख्या 7 तथा सूची से नाम काटने के लिए फाॅर्म संख्या 8 भरा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि 1 जनवरी 2024 के आधार पर मतदाता सूची तैयार की जा रही है। ऐसे में जिन भी युवक व युवतियों की उम्र 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूरी हो रही है तो उसका नाम सूची में अवश्य जोड़ें। बताया कि 9 दिसंबर 2023 तक विशेष अभियान चलेगा। सभी बीएलओ को 26 नवंबर, 2 दिसंबर, 3 दिसंबर को भी विशेष अभियान में दावे और आपत्तियां प्राप्त करने का निर्देश दिया। कहा कि 26 दिसंबर तक आपत्तियों का निस्तारण होगा। इसके बाद 5 जनवरी को सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें