फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अवैध कब्जेदारों के खिलाफ चला अभियान

Sat, 13 Dec 2025 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के अध्यक्ष ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जेदारों के खिलाफ अभियान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर पंचायत के पहल पर खाली कराए गए खेल मैदान पर रविवार से क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के पद व अधिकारों को तब ग्रहण लग गया था, जब एडीजे कोर्ट ने चुनाव को तथ्य छिपाने के आरोप पर अवैध घोषित कर दिया था। विभागीय सचिव के आदेश पर डीएम अनुपम शुक्ल ने टेंडर प्रक्रिया में मनमानी पाए जाने पर उनके अधिकारों को सीज करवा दिया था। दोनों ही मामले में अध्यक्ष ने उच्च न्यायालय की शरण ली। इसके बाद दोनों मामलों में उनको राहत देकर बहाल कर दिया गया। वहीं नगर पंचायत क्षेत्र में सरकारी भूमि चकमार्ग, तालाब, कब्रिस्तान, बंजर जमीनों पर लोग अपना बहुमंजिला भवन बनाकर व्यवसाय के रूप में उपभोग कर रहे है। अध्यक्ष ने अधिकार बहाल होने के बाद सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें