विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की सप्लाई पर नकेल कसने के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है। जलालपुर में गिरफ्तारी व भारी मात्रा में सिरप बरामद के बाद बुनकर नगरी टांडा में सिरप सप्लाई नेटवर्क की जानकारी पर पुलिस विभाग हरकत में आया। सीओ टांडा शुभम कुमार के नेतृत्व में जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह, कोतवाल टांडा दीपक सिंह रघुवंशी व एसओजी प्रभारी की टीम ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया और कुछ संदिग्धों से पूछताछ की।
पुलिस अधिकारियों ने अभियान को गोपनीय रखा। उल्लेखनीय है कि डीजीपी ने एंटी ड्रग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उसी के बाद जिले में छापामारी शुरू हुई अब इसकी आंच टांडा में पहुंच गई। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि सीरप मामले में छापामारी चल रही है लेकिन कोई गिरफ्तारी अभी नही हुई है।