सोमवार को नगर पालिका अकबरपुर की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान तख्त उठाते कर्मचारी।
- फोटो : बैराज पर क्लोजर के बाद सूखी पड़ी गेरुआ नदी।
अंबेडकरनगर। नगर पालिका अकबरपुर की ओर से सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। शहर के पुरानी सब्जी मंडी में सड़क पर ठेला लगाने वाले दुकानदारों हटाया गया। इसके अलावा नाले पर कब्जा करने वाले दुकानदारों के मेज व तख्त को जब्त करते हुए दस को नोटिस दिया गया। नगर पालिका की कार्रवाई का दुकानदारों ने विरोध भी किया।
नगर पालिका की ओर से सोमवार को अकबरपुर एसडीएम प्रतीक्षा सिंह, ईओ बीना सिंह व कोतवाली पुलिस की ओर से नगरपालिका की ओर से संयुक्त कार्रवाई की गई। दोपहर बाद पहुंची टीम ने सड़क पर ठेला लगा रहे दुकानदारों को वहां से ठेला हटाकर नई सब्जी मंडी में लगाने के लिए कहा गया।
इसके अलावा टीम ने दुकानों के बाहर नाले तक कब्जा किए दुकानदारों के पांच मेज व तख्त को कब्जे में ले लिया। इस दौरान कुछ दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की अपील को दरकिनार करने वाले दस दुकानदारों को अंतिम नोटिस दिया गया। इसके बाद भी सुधार न करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की हिदायत दी। ईओ बीना सिंह ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।