फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए आयोजित हुआ शिविर

Tue, 10 Mar 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में स्वास्थ्य ​शिविर के बाद प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव व उनकी टीम के
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव के निर्देश पर मंगलवार को सीबी सिंह लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व परामर्श शिविर आयोजित किया। इस शिविर में कॉलेज के कुल 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन



शिविर के दौरान सभी विद्यार्थियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण विभिन्न विभागों के डॉक्टरों द्वारा किया गया। इनमें स्त्री एवं प्रसूति रोग, ईएनटी, नेत्र रोग, सामान्य चिकित्सा, मनोचिकित्सा तथा दंत रोग विभाग शामिल रहे। विद्यार्थियों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी प्रदान किया गया। आकस्मिक पैथोलॉजी विभाग, रेडियोलॉजी विभाग और दवा वितरण केंद्र ने भी इसमें समुचित सहयोग दिया। प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव, सीएमएस डॉ. अमित पटेल और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकुल सक्सेना, डॉ. अमित गुप्ता, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अभिषेक पांडेय और सहायक प्रोफेसर डॉ. साजन देव केसर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें