प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरा पर रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले के दौरान निरीक्षण करने पहु
हंसवर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरा पर रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में शुगर जांच की सुविधा उपलब्ध न होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जांच के लिए पहुंचे कई लोगों को निराश लौटना पड़ा।
सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने रविवार दोपहर करीब 12 बजे हंसवर और मुंडेरा पीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने लैब, दवा भंडार और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच की। निरीक्षण के समय कक्ष में दवाइयों के खाली डिब्बे पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और कर्मचारियों को परिसर की साफ-सफाई व व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। पीएचसी मुंडेरा के अधीक्षक डॉ. प्रशांत ने बताया कि शुगर जांच किट पिछले चार दिनों से खत्म है। इसकी सूचना उच्च स्तर पर भेजकर नई किट की मांग की गई है। एक-दो दिन में किट उपलब्ध होने की उम्मीद है।
जांच न होने से मरीज हुए परेशान
नौरहनी निवासी इल्लाजी देवी ने बताया कि वह लंबे समय से शुगर की समस्या से परेशान हैं और नियमित जांच व दवा के लिए सुबह स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। उन्होंने कहा कि शुगर जांच किट न होने से जांच नहीं हो सकी। इसी तरह गणेशपुर निवासी जितेंद्र कुमार त्रिपाठी भी शुगर जांच के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे, लेकिन किट खत्म होने के कारण उन्हें बिना जांच कराए लौटना पड़ा।