फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: फोन कर दी खुद को मारे जाने की जानकारी, महिला लापता

Wed, 20 Nov 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। बाजार निकली एक महिला लापता हो गई। उसने खुद को चाकू मारे जाने की जानकारी दी है। परेशान परिजनों ने सम्मनपुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कटघरमूसा गांव निवासी लालजी गौड़ की पत्नी अमरावती देवी सोमवार को हजपुरा बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की मिनी शाखा में रुपये निकालने गई थीं। शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। साढ़े पांच बजे के करीब गांव के पड़ोसी जमील की मोबाइल पर उसका फोन आया। रोते हुए अमरावती ने कहा कि कुछ लोगों ने उसे चाकू मार दिया है। मुझे बचा लो। इसके बाद फोन कट गया। यह बात सुनते ही परिजन घबरा गए। महिला के नंबर पर संपर्क करने पर फोन स्विच ऑफ बताता रहा। 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी महिला का सुराग नहीं लग सका है। महिला के बेटे मंगेश ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें