फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने व्यवसायी को रौंदा

Wed, 16 Sep 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जब तक आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचते, तब तक चालक ट्रक छोड़कर भाग गया, जबकि ग्रामीणों ने भाग रहे क्लीनर को दौड़ाकर पकड़ लिया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वे चालक की गिरफ्तारी किए जाने एवं मृतक के परिवारीजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन


इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ट्रक व क्लीनर को अभिरक्षा में लेकर थाने ले आई। बाद में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।

जानकारी के मुताबिक जलालपुर थाना क्षेत्र के सेठाकला गांव निवासी सेवाराम (40) पुत्र ठाकुरदीन की पट्टी चौराहे के निकट चाय की दुकान है। मंगलवार देर रात वह दुकान बंद कर बाइक के पीछे रसोई गैस सिलेंडर रखकर घर जाने लगा। वह गांव के निकट पहुंचा ही था तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


वह ट्रक में फंसा हुआ लगभग 100 मीटर तक सड़क घिसटता चला गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के चीखने चिल्लाने पर चालक ट्रक को सड़के किनारे रोका और भाग खड़ा हुआ। इसी बीच मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने भाग रहे क्लीनर बलवंत पुत्र आशाराम निवासी जल्लापुर थाना मालीपुर को दौड़ाकर पकड़ लिया।

घटना से नाराज ग्रामीणों ने गांव के निकट मार्ग जाम कर दिया। उन्होंने ट्रक चालक की गिरफ्तारी सुनिश्चित किए जाने एवं मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग शुरू कर दी। इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ पहुंचे एसओ एनके पाडेय ने ग्रामीणों को आवश्यक कार्रवाई का भरोसा देकर जाम समाप्त कराया।

बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस क्लीनर व ट्रक को थाने ले आई। एसओ श्री पांडेय ने बताया कि मृतक के पिता ठाकुरदीन की तहरीर पर ट्रक चालक आनंद उर्फ पंकज गुप्ता पुत्र जगदंबा निवासी सलाहुद्दीनपुर थाना मालीपुर के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

बताया कि क्लीनर से आवश्यक पूछताछ की जा रही है। बताया कि जिस ट्रक से दुर्घटना हुई है, उसके चालक व क्लीनर ने सेवाराम की चाय की दुकान पर रुककर चाय पीया था। इसके बाद दुकान बंद कर सेवाराम पहले चला गया।

मालीपुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

ग्रामीणों को मालीपुर मार्ग पर मंगलवार देर रात सड़क के किनारे खून से लथपथ एक वृद्ध का शव दिखाई पड़ा। माना जा रहा है कि वृद्ध को किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। सूचना मिलने पर पहुंची अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल योगेश शाह ने बताया कि शव की पहचान कराई जा रही है। उधर अन्य सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। जलालपुर निवासी मोहम्मद इलियास (32) व मोहम्मद अहमद (35) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए।

दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। भीटी थाना क्षेत्र भीटी निवासी रामसमुझ (65) मंगलवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी भीटी लाया गया बाद में उसकी गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें