फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आज से शुरू होगी विंध्याचल के लिए बस सेवा

Mon, 22 Sep 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शारदीय नवरात्र का शुभारंभ आज से हो रहा है। इसको लेकर माता विंध्यवासिनी के दर्शन कराने के लिए परिवहन निगम की ओर से 22 सितंबर से एक बस चलाई जा रही है।
विज्ञापन

अभी तक जौनपुर जाने वाली बसों से ही विंध्याचल जाने वाले यात्री यात्रा करते हैं, लेकिन नवरात्र में विंध्याचल जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा होती है। करीब 100 से ज्यादा श्रद्धालु प्रतिदिन पूरे नवरात्र में शहर से विंध्याचल जाते हैं। इसके अलावा दिल्ली, कानपुर, आजमगढ़, लखनऊ, प्रयागराज व अन्य रूटों के लिए यात्रियों की संख्या के अनुसार चलाई जाएंगी। वर्तमान में लोड फैक्टर कम होने की वजह से परिवहन विभाग को लगातार लाखों का राजस्व का नुकसान हो रहा है। ऐसे में यात्रियों की संख्या के अनुसार ही बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से विंध्याचल तक बसों का संचालन नहीं हो रहा था। अगर श्रद्धालु की संख्या बढ़ती है तो बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें