अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर महिला यात्रियों के लिए निशुल्क सेनेटरी नैपकिन मशीनें लगाई गई हैं। महिलाओं को सम्मान के साथ बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। रेलवे ऑटोमेटिक मशीन की क्षमता 100 पैड की रहेगी। जम्मू तवी का इंतजार कर रही अराध्या शुक्ला व शबनम का कहना है कि महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए रेलवे ने अच्छा प्रयास किया है। ट्रेन में सफर के दौरान महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब निशुल्क नैपकिन की सुविधा रेलवे स्टेशनों पर होने से महिलाओं को फायदा होगा। वहीं स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर तीन सेनेटरी वेंडिंग मशीनें लगाई गईं है। इन मशीनों के लगने से ट्रेन से सफर के दौरान महिलाओं को स्वच्छता का लाभ मिलेगा।