फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार बस चालक की मौत

विज्ञापन
राजेश कुमार।फाइल फोटो
विज्ञापन
सद्दरपुर। बसखारी क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल निजी बस चालक अकबरपुर के बूढ़नपुर भाऊपुर राजेश कुमार (35) की उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

गांव के दुर्गेश के अनुसार, राजेश कुमार निजी बस चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। तीन जून की रात करीब 12 बजे वह दशरैचा गांव में रिश्तेदारी से बाइक से घर लौट रहे थे। मसड़ा-बसखारी मार्ग के निकट उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद सिटी स्कैन कराने की सलाह दी थी। शुक्रवार को परिजन उन्हें बसखारी के निजी सेंटर ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी हालत बिगड़ गई और करीब 3:30 बजे उनकी मौत हो गई। राजेश की मौत के बाद पत्नी कुसुम और चार बच्चों के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। सबसे बड़ा बेटा विवेक 18 वर्ष का है जबकि मानसी 10 वर्ष, जाह्नवी सात वर्ष और सबसे छोटा बच्चा अभी महज तीन साल का है।


एक मां के हिस्से आया तीसरा बड़ा वियोग

मां सुरहा के लिए राजेश कुमार की मौत किसी बड़े आघात से कम नहीं है। करीब आठ वर्ष पहले बड़े बेटे मयाराम की दीवार गिरने से मौत हो गई थी। इस दुख से परिवार उबर भी नहीं पाया था कि चार वर्ष पहले पति रामचेत का निधन हो गया। अब दूसरे बेटे राजेश कुमार की मौत ने उन्हें एक और गहरा सदमा दिया है। छोटे भाई सुखराम और शनि कुमार रोजगार के सिलसिले में दिल्ली और सूरत में रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही दोनों घर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें