फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बस, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र बेवाना के बेवाना के निकट सोमवार सुबह यात्रियों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे चालक समेत कुल तीन यात्री घायल हो गए। जिला अस्पताल से चालक को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया जबकि दो यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह यात्रियों से भरी निजी बस प्रयागराज से कलवारी जा रही थी। बेवाना के निकट अचानक सामने एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास के बीच बस अनियंत्रित हो गई। नतीजा यह हुआ कि बस सड़क के किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।
आसपास के नागरिक घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। हादसे में बस चालक नफीस (35) व यात्री मिठाईलाल (55) निवासी बदलपुर सोनगांव कोतवाली अकबरपुर व रंजू देवी (23) निवासी पूरा बख्शराय थाना इब्राहिमपुर को चोटें आईं। तीनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चालक को ट्रॉमा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें