फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दगे तार, फुंके उपकरण, 17 घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
नगर के बनगांव मार्ग के निकट शार्टसर्किट से जली केबल को बदलते बिजलीकर्मी।संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर बुधवार की रात बनगांव मार्ग के पास बिजली के खंभे का केबल अचानक तेज धमाके के साथ जल उठा। इस दौरान कई घरों के बिजली उपकरण भी फुंक गए। पूरी रात उपभोक्ता बिजली विभाग के अधिकारियोंं को फोन करते रहे, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। करीब 17 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो गए।
विज्ञापन

बैरमपुर बरवा उपकेंद्र के शहरी फीडर से मिर्जापुर, तमसा मार्ग, इंद्रलोक कॉलोनी, इमामबाग, लालाघाट, छोटा मिर्जापुर, फतेहपुर समेत एक दर्जन से अधिक मोहल्लों की 30 हजार आबादी को बिजली आपूर्ति दी जा रही है। बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं। बुधवार की रात अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर बनगांव तिराहे के पास रात 11 बजे से बिजली अचानक तेज व धीमी होने लगी। यह सिलसिला एक घंटे तक जारी रहा। रात 12 बजे अचानक तेज आवाज के साथ मुख्य केबल का तार टूट कर गिरने से बिजली गुल हो गई। उपभोक्ताओं ने रात में भी लाइनमैन व जेई को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। दो बजे तक घरों के इन्वर्टर भी बोल गए। ऐसे में पूरी रात एक हजार आबादी को गर्मी से हलकान होना पड़ा।
बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे बिजली कर्मी फाॅल्ट ठीक करने पहुंचे और कुछ देर बाद आपूर्ति शुरू भी करा दी, लेकिन करीब एक घंटे बाद अयोध्या मार्ग पर ट्रांसफाॅर्मर में खराबी आने से एक बार फिर आपूर्ति बाधित हो गई। दो बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी। डेढ़ घंटे बिजली आपूर्ति बेहतर रही। साढे़ तीन बजे अचानक बिजली के खंभों पर शाॅर्ट सर्किट से तारों में आग लग गई। देखते ही देखते तार गल कर जमीन पर गिरे और आपूर्ति तीसरी बार ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन

बाल-बाल बची युवती
अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर गुमटी में सामान बेचकर जीवन यापन करने वाले मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि बिजली का तार टूटकर ठेले पर गिरा, गनीमत रही कि उनकी बेटी नाजमी उसकी चपेट में नहीं आई, वरना बड़ा हादसा हो जाता।
फुंक गया पंखा
बनगांव तिराहे पर शुभम ज्वेलर्स के मालिक शिव शंकर ने बताया कि बुधवार की रात बिजली का वोल्टेज तेज-धीमा होने से घर का पंखा फुंक गया। आए दिन तार जलने से आपूर्ति बाधित रहती है, इसे बदलवाने की जरूरत है।
बदला जाएगा तार
बिजली का तार जलने से आपूर्ति बाधित हुई थी। फाॅल्ट को ठीक करने के साथ ही जर्जर तार को बदलवाने का निर्देश दे दिया गया है। अभियान चलाकर उपभोक्ताओंं के कनेक्शन की जांच कराई जाएगी। कम क्षमता का कनेक्शन लेकर अधिक बिजली उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - राजकुमार त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें