फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबरपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के पुराने तहसील तिराहे पर अवैध निर्माण को ढहाता बुलडोजर। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शासन की सख्ती को देखते हुए जिला मुख्यालय पर शुक्रवार से दो दिवसीय अतिक्रमण विरोधी अभियान की शुरूआत हुई। पहले ही दिन कई अवैध स्थायी निर्माण पर बुलडोजर चला। नाली के ऊपर तक किए गए अतिक्रमण को गिरा दिया गया। पटरियों पर किए गए अस्थायी कब्जों को भी हटवाया गया। अभियान के दौरान सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण कर रखी गईं दुकानों को भी हटवा दिया गया। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अभियान के पहले दिन लगभग 30 पक्के निर्माण को बुलडोजर ने हटाया, जबकि 40 पटरी दुकानों व अन्य अतिक्रमण को हटाया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क की पटरियों से अतिक्रमण हटाने, यातायात सुलभ करने, अवैध टैक्सी स्टैंडों को हटवाने, मनमाने ढंग से वाहनों के खड़ा करने पर रोक लगाने तथा सड़क हादसों को रोकने के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने का सख्त निर्देश दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी टीम के साथ स्वयं जिला मुख्यालय की सड़कों पर उतरे थे। अधिकारियों ने अवैध निर्माण वाले स्थानों को चिह्नित करने के साथ ही टैक्सी स्टैंडों समेत अन्य हालात का जायजा लिया था।
अधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार से दो दिवसीय अतिक्रमण विरोधी अभियान की शुरूआत हुई। अभियान का नेतृत्व एसडीएम सदर पवन जायसवाल, सीओ अशोक कुमार सिंह व ईओ बीना सिंह ने किया। बड़ी तादाद में पुलिस कर्मियों व नगर पालिका कर्मियों के अलावा तहसीलदार जेपी यादव व नायब तहसीलदार प्रदीप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान बुलडोजर से नालियों के ऊपर तक किए गए स्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया। इसमें कुछ लोगों ने पक्षपात करने का भी आरोप लगाया। पहले दिन पुराने तहसील तिराहे के इर्दगिर्द मुख्य रूप से अभियान चला। इसके बाद अयोध्या रोड पर मीरानपुर तक तथा पुराने तहसील तिराहे से पटेलनगर तिराहे तक अतिक्रमण हटाया गया। अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि 70 से अधिक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पहले दिन की गई।
प्रसाधन कक्ष भी कर दिया गया ध्वस्त
अंबेडकरनगर। पटरियों पर अतिक्रमण की जद में अकबरपुर पुराने तहसील तिराहे के निकट बना प्रसाधन कक्ष भी आ गया। नगर पालिका की ओर से कुछ वर्ष पहले आम नागरिकों की सुविधा के लिए इसका निर्माण कराया गया था। शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने की चली कार्रवाई में नगर पालिका की टीम ने स्वयं द्वारा बनाए गए इस प्रसाधन को जमीदोज कर दिया। यह बात अलग है कि इसकी बेहतर सफाई व्यवस्था न रखे जाने के चलते आम नागरिक इसका उपयोग करने से बच रहे थे। इस प्रसाधन कक्ष को तोड़ने के बाद नगर पालिका टीम ने अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें