फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से बिल्डिंग मैटेरियल दुकानदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुलेमपुर (अंबेडकरनगर)। हंसवर थाना क्षेत्र के एकडल्ला गांव निवासी बिल्डिंग मैटेरियल दुकानदार की शुक्रवार की रात सर्पदंश से मौत हो गई। इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

एकडल्ला गांव निवासी रामनवल (50) की सुलेमपुर बाजार में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। बताया जाता है कि शुक्रवार देर शाम वह घर के निकट खेत में शौच के लिए गए थे। इसी बीच उन्हें सर्प ने डस लिया। वे घर पहुंचे और जानकारी परिवारीजनों को दी।
आननफानन परिवारीजन उन्हें लेकर सीएचसी बसखारी गए। यहां उपचार के दौरान रामनवल की मौत हो गई। शनिवार को घटना की जानकारी होने पर एसडीएम टांडा दीपक वर्मा, हंसवर एसओ विजयप्रताप तिवारी गांव पहुंचे। एसडीएम ने पीड़ित परिवारीजनों को समुचित मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें