फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस चोरों ने किया हमला, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। कोतवाली अंतर्गत कश्मीरिया व सुलेमपुर में भैंस चोरी कर पिकप से भाग रहे बदमाशों ने खुद को बचाने के लिए न सिर्फ ग्रामीणों पर ईंट-पत्थर चलाए, बल्कि कुल्हाड़ी से भी हमला कर दिया। इसमें एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। इसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शुक्रवार देर रात पिकप सवार बदमाश कश्मीरिया मोहल्ला पहुंचे। वहां वीरेंद्र कुमार के घर के सामने बंधी भैंस को खोलने लगे। आवाज सुनकर वीरेंद्र व उसके भाई जमुनाप्रसाद की आंख खुल गई। घर से बाहर निकले तो बदमाश भैंस को पिकप पर लाद रहे थे। गुहार लगाते हुए दोनों पिकप के पीछे दौड़े तो बदमाशों ने उन पर ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। इससे दोनों को चोटें आईं।
इसके बाद बदमाश इसी कोतवाली अंतर्गत सुलेमपुर पहुंचे। यहां झिनकू के घर के सामने पशुशाला में बंधी भैंस खोलने लगे। आवाज होने पर झिनकू की आंख खुल गई। बाहर का दृश्य देखकर उसने गुहार लगाई। न सिर्फ झिन्कू, बल्कि उसकी पत्नी निर्मला पिकप की तरफ दौड़े तो बदमाशों ने दोनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि कुल्हाड़ी से भी दोनों पर वार कर दिया गया। इससे निर्मला को गंभीर चोटें आईं। दोनों पीड़ितों ने कोतवाली में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें