फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री को निष्कासित किए जाने पर बसपा कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। पूर्व मंत्री राम अचल राजभर को बसपा से निष्कासित किए जाने से नाराज राजभर समाज के बसपा पार्टी से जुड़े कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे कर पार्टी छोड़ दी है। जलालपुर नगर स्थित हाथी पार्क में हुई बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि बगैर किसी ठोस कारण के पूर्व मंत्री को पार्टी से निष्कासित कर देना पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन

बीते दिनों पूर्व मंत्री राम अचल राजभर तथा पूर्व मंत्री लाल जी वर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था, इसे लेकर न सिर्फ समर्थकों वरन कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। शुक्रवार को जलालपुर स्थित हाथी पार्क में राजभर समाज की बैठक हुई। इसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम आज्ञा राजभर समेत तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बसपा के प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। इस्तीफा देने वालों में जिला पंचायत सदस्य रामाज्ञा राजभर और जिलापंचायत सदस्य राघवेंद्र राजभर के अलावा
विज्ञापन

प्रधान संग्राम राजभर, संजय राजभर, दिनेश राजभर,अशोक राजभर,राजकिशोर राजभर समेत दर्जनों बसपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें