फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बसपा ने ही दिया पिछड़े वर्ग को सर्वाधिक महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी ने ही पिछड़े वर्ग को सर्वाधिक भागीदारी दी है। यह बात बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने बृहस्पतिवार को कही। वह कटेहरी उपचुनाव को लेकर रामपुर बनेथू गांव में पूर्व प्रधान रामअवतार पाल के आवास पर आयोजित चौपाल को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बसपा ने सत्ता में रहने के दौरान पिछड़े समाज को सदैव सम्मान व महत्व दिया। सरकार में महत्वपूर्ण पदोंं पर रखा गया। बसपा ने सभी वर्ग के लोगों को पर्याप्त मौका दिया है। जिले का जो विकास बसपा ने किया वह कोई और सरकार अब तक नहीं कर पाई। मंडल प्रभारी अरविंद गौतम ने बताया कि सपा नेता रामलौट पाल ने साथियोंं के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस मौके पर मंडल प्रभारी दिलीप वर्मा, रामबहोर राव, पवन मौर्य, लीलावती, राममिलन व खुशीराम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें