फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में जीजा-साले गिरफ्तार

Mon, 16 Jun 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। राजेसुल्तानपुर के जगदीशपुर इमिलिया गांव के बाग में बीते दिनों महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के आरोपी का शव मिलने के मामले में पुलिस ने मृतक के जीजा व उसके बहनोई को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर के जगदीशपुर इमलिया गांव में स्थित बाग में बीते बुधवार की सुबह जहांगीरगंज के सेमरा मानापुर गांव निवासी अजय पांडेय का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला था। मामले में मृतक युवक की मां कुमकुम पांडेय ने अपने दामाद अंकित दूबे, उसकी बहन सोनी और बहनोई संतोष उपाध्याय, देवर विकास उपाध्याय, जेलर सहित दो अन्य पर अजय का अपहरण कर और हत्या करने का आरोप लगाया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई थी। रविवार को थाना प्रभारी विजय प्रताप तिवारी, मुख्य आरक्षी संतोष यादव व उनकी टीम ने मृतक के जीजा अंकित व उसके बहनोई संतोष को मुखबिर की सूचना पर चोरमरा अंडरपास मार्ग से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें