अंबेडकरनगर। कटका क्षेत्र में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पिता ने एक युवक पर दुष्कर्म करने व पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। सीओ मामले की जांच करने की बात कह रहे हैं।
क्षेत्र के एक ग्रामीण ने बताया कि उनका एक बेटा बंगलुरू में रहता है, जबकि दूसरा बेटा ननिहाल में रहता है। यहां वह अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी के साथ रहते हैं। आरोप है कि 11 जून की रात वह पत्नी के साथ घर से दूर फूलों की खेती की रखवाली के लिए गए थे। इसी का फायदा उठाकर युवक बेटी को बहलाकर अपने साथ लेकर चला गया। पती-पत्नी के वापस आने पर बेटी घर में नहीं मिली।
देर रात वापस आने पर बेटी ने युवक पर बहला-फुसला कर दुष्कर्म करने की बात कही। इसके बाद 12 जून को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई। पीड़ित पिता के अनुसार, पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने लाई। तीन दिनों तक लाॅकअप में रखा, इसके बाद रिहा कर दिया गया। सीओ अनूप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।