फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: निर्माण कार्यों में लाएं गति व गुणवत्ता, चकमार्गों की हो पैमाइश

Wed, 14 May 2025 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने विकास योजनाओं व राजस्व वादों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य नियत समय में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।
विज्ञापन

चकमार्गों की पैमाइश कर मिट्टी पटाई कराने और अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि विकासखंड जलालपुर, कटेहरी व भियांव में मिनी स्टेडियम के लिए भूमि चयनित हो चुकी है, वहीं भीटी में मॉडल स्कूल के लिए भूमि तय है। जिलाधिकारी ने शेष विकासखंडों में भी शीघ्र भूमि चयन सुनिश्चित करने को कहा। डीएम ने उप जिलाधिकारियों व बीडीओ को ग्राम प्रधान, लेखपाल व सचिवों की बैठक बुलाकर चकमार्ग, तालाब व सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। खुटा/पत्थर तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
गर्मी को देखते हुए सभी सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था और वाटर कूलर चालू रखने के आदेश दिए। अधिशासी अधिकारी प्रातः भ्रमण कर सफाई व्यवस्था देखें। जिलाधिकारी ने किसान दुर्घटना बीमा के लंबित मामलों को दो दिन में निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों को तेजी से निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों को प्रतिदिन न्यायालय में अधिक समय देने व वाद निस्तारण पर विशेष ध्यान देने को कहा। बंदन योजना के तहत सांस्कृतिक, पौराणिक व ऐतिहासिक स्थलों के विकास के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने को भी कहा गया। बैठक में सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता समेत समस्त एसडीएम, बीडीओ, ईओ और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें