फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AmbedkarNagar News: निकासी के समय ढही ईंट-भट्ठे की दीवार, दबकर सात वर्षीय मासूम की मौत; मची चीख पुकार

Sun, 10 May 2026 10:36 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में निकासी के समय ईंट-भट्ठे की दीवार ढह गई। मलबे में दबकर सात वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां ईंट निकासी के दौरान भट्टे की दीवार ढहने से सात वर्षीय मासूम की दबकर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


घटना इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के औसानपुर स्थित एक ईंट-भट्ठे की है। हादसे में मूल रूप से गोंडा जिले के पथरिया गांव निवासी इरफान के बेटे निहाल (7) की मौत हुई है। बताया गया कि इरफान करीब छह माह पूर्व अपने परिवार के साथ मॉडर्न ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने आया था। रविवार सुबह ईंट निकालने का कार्य चल रहा था। निहाल वहीं पास में खेल रहा था।

इसी दौरान अचानक ईंटों की दीवार भरभराकर गिर गई। निहाल उसके नीचे दब गया। मजदूरों और परिजनों ने आनन-फानन में ईंट हटाकर बच्चे को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें