जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब 4 बजे डिहवा दौलतपुर निवासी राकेश का 12 वर्षीय पुत्र शुभम बंद कमरे में फांसी पर झूल गया। बताया जाता है कि जब वह काफी देर से कमरे के बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने उसे आवाज दी।
जब कमरे से कोई आवाज नहीं आयी तो अंदर जाकर देखा कि वह ऊपर लगे लोहे के छड़ से रस्सी के सहारे फांसी पर झूल रहा था। इससे परिजनों में रोना पिटना मच गया। आस पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उसे फंदे से नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। थाना प्रभारी इब्राहिमपुर के मुताबिक ऐसी कोई सूचना लिखित रूप से उनके पास नहीं है।