फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: खड़ी बस से टकराई बोलेरो, एक श्रद्धालु की मौत... जबकि आठ लोग घायल; बनारस से अयोध्या जा रहे थे

Thu, 27 Feb 2025 09:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर

सार

अंबेडकरनगर में खड़ी बस से बोलेरो टकरा गई। एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि, आठ लोग घायल हो गए। यह लोग बनारस से अयोध्या जा रहे थे। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल श्रद्धालु - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो अकबरपुर-अयोध्या हाईवे पर खड़ी बस में पीछे से टकरा गई। हादसे में बोलेरो पर सवार महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश के नौ श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। अन्य आठ घायलों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


घटना अहिरौली थाना क्षेत्र के यादव नगर तिराहे के पास की है। महाराष्ट्र के नाला सोपाड़ा गांव निवासी प्रवीण सिंह (45), धारावी थाने के धारावी निवासी ओमकार (20), बालाजी (25), सुदर्शन (25), राजस्थान प्रांत के नाना थाना क्षेत्र के बेड़ा गांव निवासी नृपत सिंह (48), मध्य प्रदेश के खंडवा के रामनगर निवासी महेंद्र मौर्य (20), सुजलचंद (23), प्रतीक दास (22) बीती 22 फरवरी को अलग-अलग साधनों से प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने आए थे। वहां से सभी काशी गए। 

चालक को झपकी आ गई

बुधवार को काशी रोडवेज बस स्टैंड से सभी ने अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा गांव निवासी चालक राहुल कुमार की बोलेरो अयोध्या जाने के लिए बुक की। रात करीब 10 बजे सभी काशी से अयोध्या के लिए रवाना हुए। बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे के करीब बोलेरो अहिरौली थाना क्षेत्र के यादव नगर तिराहे के निकट चालक को झपकी आ गई। 

बोलेरो अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़ी बस से टकरा गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बोलेरो में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल लाया गया। 

पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दी

महाराष्ट्र प्रांत के नाला सोपाड़ा ग्राम निवासी प्रवीण सिंह को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। आठ अन्य श्रद्धालुओं का इलाज अस्पताल में चल रहा है। थाना प्रभारी सुनील पांडेय ने बताया कि बोलेरो के चालक को नींद आने की वजह से हादसा हुआ है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

श्रद्धालुओं से भरी बस ने राहगीरों को मारी टक्कर, दो गंभीर

प्रयागराज महाकुंभ से श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या जा रही बिहार की बस ने अकबरपुर कोतवाली के मालीपुर मार्ग स्थित हिंद पेट्रोल पंप के पास साइकिल और पैदल जा रहे दो व्यक्तियों को टक्कर मार दी। साइकिल सवार के भतीजे अनिल कुमार ने बताया कि उनके चाचा संतराम मौर्य (55) लोरपुर मोहल्ले में सब्जी की दुकान लगाते हैं।

बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे सिझौली मंडी सब्जी की खरीदारी करने के लिए गए थे। दोपहर 12 बजे के करीब साइकिल से सब्जी लेकर लौट रहे थे। हिंद पेट्रोल पंप के पास मालीपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बस की टक्कर से कजरीनंदापुर गांव के समहारु चौहान (55) भी चोटिल हो गए। 
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। श्रद्धालुओं को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें