फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सात नटबोल्ट और तीन रिंच निगल गया युवक, ऑपरेशन से बची जान, डॉक्टर भी रह गए हैरान

Tue, 28 Jan 2025 05:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर एक युवक के पेट से सात नटबोल्ट व तीन रिंच निकाली हैं। युवक दर्द से कराह रहा था। अब खतरे से बाहर व डॉक्टरों की निगरानी में है।
विज्ञापन
पेट से निकला रिंच व नटबोल्ट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15 दिन से दर्द से कराह रहे एक युवक की सीटी स्कैन रिपोर्ट देखकर डॉक्टर उस समय हैरत में पड़ गए जब पता चला कि उसके पेट में सात नटबोल्ट और तीन रिंच हैं। सोमवार को ऑपरेशन करके उसके पेट से नटबोल्ट और रिंच निकाले गए। फिलहाल वह खतरे से बाहर और डॉक्टरों की निगरानी में है। डॉक्टरों ने बताया कि उसका इलाज मनोचिकित्सक से भी कराना होगा।

विज्ञापन


मूलरूप से पश्चिम बंगाल का निवासी रोशन चौरसिया (30) करीब पांच वर्ष से अकबरपुर के इल्फातगंज में किराये के मकान में रहता है। वह होटलों में काम करता है। शुक्रवार को उसे पेट में असहनीय पीड़ा हुई। वह उपचार कराने जिला अस्पताल पहुंचा।

सिविल सर्जन डॉ. बिपिन वर्मा ने उसके पेट का एक्सरे कराया। पेट में लोहे की वस्तु होने की आशंका होने पर उन्होंने मरीज को भर्ती कर लिया और सीटी स्कैन जांच कराई। शनिवार को जांच रिपोर्ट डॉक्टर को मिली जिसमें इस बात की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन


सोमवार को उन्होंने एनेस्थेटिस्ट डॉ. श्यामधर मिश्र, ओटी इंचार्ज माला, ओटी टेक्नीशियन परविंद की मदद से रोशन का ऑपरेशन किया और पेट से सात नटबोल्ट और तीन रिंच निकालीं। ऑपरेशन के बाद उसे वार्ड में भर्ती करा दिया गया। चिकित्सक डॉ. बिपिन ने बताया कि ऑपरेशन के बाद रोशन की स्थिति सामान्य है।

विज्ञापन

पिता बोले-किसी के कहने पर खा लिया होगा

पश्चिम बंगाल से आए रोशन के पिता रंजीत ने बताया कि कुछ दिन पहले ही बेटे ने उन्हें फोन किया था। बताया था कि पेट में बहुत दर्द हो रहा है, इलाज कराने के लिए पैसे चाहिए। उसकी बीमारी सुनकर बृहस्पतिवार को वह अकबरपुर आए थे। शुक्रवार को वही बेटे को लेकर अस्पताल पहुंचे जिसके बाद उसकी जांच और फिर ऑपरेशन किया गया। उनके मुताबिक, किसी के कहने पर उनके बेटे ने लोहे की वस्तुएं खा ली होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें