फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AmbedkarNagar News: खेत में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका; पुलिस कर रही जांच

Sun, 14 Sep 2025 10:02 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में एक युवक की लाश खेत में पड़ी मिली। गांववाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में रविवार की सुबह खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला है। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस और गांव के अन्य लोगों को सूचना दी। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई है।  

विज्ञापन


घटना टांडा थाना इलाके के पियारेपुर गांव की है। मृतक की पहचान मुबारकपुर रसूलपुर निवासी अनीस के रूप में हुई है। ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर दीपक रघुवंशी ने ग्रामीणों से बात करके जानकारी ली। हालांकि कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका। शरीर पर चोट के निशान भी नहीं हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें