फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नाविक गायब, तमसा की धारा में फंसी जिंदगी

Tue, 08 Sep 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
भियांव विकासखंड की लखमीपुर ग्राम पंचायत का पुरवा करमुल्लाहपुर में नाव से सफर करते ग्रामीण। 
विज्ञापन
जलालपुर। भियांव विकासखंड की लखमीपुर ग्राम पंचायत के पुरवा करमुल्लाहपुर में लकड़ी का पुल बह जाने के बाद प्रशासन ने नाव तो उपलब्ध करा दी, लेकिन नाविक के पिछले एक सप्ताह से नहीं आने के कारण ग्रामीणों के लिए नदी पार करना मुश्किल बना हुआ है। सोमवार को नाव से नदी पार करते समय बीए की छात्रा पूजा तेज बहाव में नाव से गिर गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बचा लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, 28 जुलाई को ग्राम पंचायत ने करीब 65 हजार रुपये की लागत से नाव मंगाई थी। नाव संचालन की जिम्मेदारी टांडा निवासी एक व्यक्ति को दी गई है, लेकिन वह पिछले एक सप्ताह से नहीं आ रहा है। तीन दिन पहले भी विपुल और आराध्या नाव से गिर गए थे। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। ग्रामीण शेर बहादुर यादव, हरबंस यादव, हरिओम, बृजभान, उदयभान, संतोष, जगतपाल और राकेश ने बताया कि गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को नदी पार कराने के लिए चारपाई या कंधे का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि आपदा राहत कोष से नाविक को करीब 15 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है। इसके बावजूद नाविक के नियमित रूप से नहीं आने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलालपुर एसडीएम मधुमिता सिंह ने बताया कि संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें