फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 सेक्टर व 5 जोनल मजिस्ट्रेट रखेंगे यूपी बोर्ड परीक्षा पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर उत्तर पुस्तिकाओं को संबंधित परीक्षा केंद्रों पर भेज दी गई हैं। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया है कि समय रहते समुचित प्रकाश, शौचालय व पेयजल व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त कर दिया जाए। उधर नकलपिहीन परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए पहली बार दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की है, तो 7 सचल दल का गठन किया गया है। 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट व पांच जोनल मजिस्टे्रट की भी तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा की उल्टी गिनती शुरू हो गई। आगामी 15 फरवरी से जिले के 117 केंद्रों पर शुरू होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए प्रशासन ने जरूरी तैयारियां तेज कर दी हैं। गत दिवस ही उत्तर पुस्तिकाओं को परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर संबंधित परीक्षा केंद्रों पर भेज दी गई हैं। साथ ही सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया है कि समय रहते संबंधित परीक्षा केंद्र पर पेयजल, प्रकाश, फर्नीचर, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था कर ली जाए। सीसीटीवी कैमरे व वॉयर रिकार्डर को पूरी तरह चुस्त दुरुस्त रखा जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
उधर परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पहली बार दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। डीआईओएस कार्यालय के लिपिक राजेश कुमार ने बताया कि एडीएम व सीडीओ को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। एडीएम को भीटी व अकबरपुर, जबकि सीडीओ को जलालपुर, टांडा व आलापुर तहसील क्षेत्र में आने वाले परीक्षा केंद्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी पांच एसडीएम को संबंधित तहसील क्षेत्र का जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अलावा 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय के लिपिक राजेश कुमार ने बताया कि कुल सात सचल दल का गठन किया गया है। इसमें डीआईओएस विनोद कुमार सिंह, बीएसए अतुल कुमार सिंह, डीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह, अधिशाषी अभियंता निर्माण खण्ड एसपी बौद्ध, अधिशाषी अभियंता जलनिगम बाकर हुसैन, परियोजना निदेशक डीआरडीए प्रदीप पाण्डेय व प्रधानाचार्या डा. तारा वर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है।
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार कार्यालय परिसर में कंट्रोल रूम की स्थापना की जा चुकी है। यहां 05271-244992 व 9454457327 पर फोन कर परीक्षा संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी हासिल की जा सकती है। इसके साथ ही परीक्षा संबंधित यदि किसी प्रकार की शिकायत हो, तो उसे भी इन फोन नंबरों पर कॉल कर दर्ज कराया जा सकता है। समस्या का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। समय रहते सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया जाएगा। तैयारियों का जायजा समय समय पर लिया जा रहा है।
विज्ञापन

विनोद सिंह डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें