फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में लगेगी ब्लड सेपरेटर मशीन, आसानी से मिलेगा प्लेटलेट्स, प्लाज्मा

Sat, 23 Aug 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में एक और इजाफा होने वाला है। अस्पताल में कंपोनेंट सेपरेटर मशीन शासन से स्वीकृत हो गई है, जिससे अब मरीजों को प्लेटलेट्स और प्लाज्मा के लिए मेडिकल कॉलेज की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इस मशीन के लगने से खासकर डेंगू के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आज तक ब्लड सेपरेटर मशीन न होने के कारण ब्लड कंपोनेंट्स के लिए मरीजों को महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर भेजा जाता है। ऐसे में कई बार मरीजों को समय से कंपोनेंट न मिल पाने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पिछले कई वर्षों से सेपरेट लगाने की कवायद चल रही थी लेकिन असल में यह सिर्फ कागजों पर ही सीमित थी। बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग की ओर इसका प्रस्ताव नए सिरे से तैयार कर शासन को भेजा गया था जिसे मंजूरी दे दी गई है। सीएमएम डॉ. पीएन यादव ने बताया कि इस मशीन के माध्यम से होल ब्लड से प्लेटलेट्स, पीआरबीसी, प्लाज्मा और क्रायो निकाले जा सकते हैं। प्लेटलेट्स डेंगू के मरीजों के लिए फायदेमंद होती हैं, जबकि पीआरबीसी उन महिलाओं के लिए उपयोगी है, जिनका हीमोग्लोबिन कम होता है। प्लाज्मा बर्न के मरीजों को दिया जाता है और क्रायो विटामिन ए की कमी को दूर करने में मदद करता है।
विज्ञापन


शासन से मिली स्वीकृति
ब्लड सेपरेटर लगने से जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को निशुल्क सुविधा मिलेगी। शासन से स्वीकृति मिल गई है, जल्दी ही मशीन जिला अस्पताल पहुंच जाएगी।
- डॉ. संजय कुमार शैवाल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें