फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

41 बने महादानी, दूसरों की मदद का लिया संकल्प

विज्ञापन
रक्तदान शिविर में प्रवीण गुप्त को प्रशस्ति पत्र सौंपते सीएमएस। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन ने कई सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी से राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर व महिला अस्पताल टांडा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान जैसे पुण्य कार्य में अपनी सहभागिता निभाने के लिए कुल 53 नागरिकों ने रजिस्ट्रेशन कराया। जांच के बाद 41 महादानियों को रक्तदान करने का मौका मिला।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया, वरन ब्लड यूनिट में प्रवेश करने से पहले सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में पंख उड़ान एक उम्मीद, उर्मिला सुमन द फाउंडेशन, युवक मंगलदल ब्राहिमपुर कुसुमा जैसे संगठन के सदस्यों का प्रमुख योगदान रहा।
महिला अस्पताल टांडा में अमर उजाला फाउंडेशन व पंख उड़ान एक उम्मीद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रावस्ती के बसपा सांसद रामशिरोमणि वर्मा ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

कहा कि रक्तदान करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। हम सभी को इसमें बढ़ चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। साथ ही रक्तदान के लिए दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। अमर उजाला फाउंडेशन के सामाजिक सरोकारों की सराहना करते हुए कहा कि चाहे वह बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान हो या फिर रक्तदान का, सभी में अमर उजाला फाउंडेशन ने बढ़ चढ़कर अपनी भूमिका निभाई है। इसकी जितनी भी सराहना की जाए, कम है।
विशिष्ट अतिथि अंबेडकरनगर सांसद रितेश पाण्डेय ने कहा कि मौजूदा समय में जब समूचा विश्व कोरोना वॉयरस के संकट से जूझ रहा है, उसमें रक्तदान शिविर का आयोजन करना अत्यंत पुण्य का कार्य है। रक्तदानियों द्वारा दिए गए रक्त से किसी की जान बचाई जा सकती है। कार्यक्रम का संयोजन कर रहे सामाजिक संस्था पंख उड़ान एक उम्मीद के अध्यक्ष अंशू बग्गा ने कहा कि उनकी संस्था समय समय पर रकतदान शिविर का आयोजन करती रहती है। इसके अलावा भी जरूरत पडने पर संस्था के सदस्य तत्काल जरूरतमंदों को रक्तदान करते हैं।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि खून के अभाव में जिले में किसी की जान नहीं जाने पाएगी। संगठन के सदस्य ऐसे मौंको पर तत्पर रहेंगे। यहां कुल 31 नागरिकों ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। जांच के बाद 25 को रक्तदान करने का मौका मिला। रक्तदान कराने में जिला अस्पताल से आए स्वास्थ्यकर्मी वीरेंद्र प्रताप सिंह, हरिश्चंद्र, दीप्ति द्विवेदी, बजरंगी प्रसाद, सौरभ कुमार का मुख्य योगदान रहा।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित रक्तदान शिविर झ्का शुभारंभ सीएमएस डॉ. मुकेश राना ने किया। उन्होंने रक्तदान करने पहुंचे रक्तदानियों की सराहना करते हुए कहा कि वह किसी की जान बचाने का सबसे बड़ा पुण्य का कार्य कर रहे हैं। ऐसे कार्यों में सभी को बढ़ चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। विशिष्ट अतिथ ब्लड बैंक प्रभारी डा. मनोज कुमार गुप्त ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है।
रक्तदान करने से नया ब्लड कुछ ही देर में बन जाता है। रक्तदान करने से रक्त का फिल्टर होता रहता है, जिससे तमाम प्रकार के रोगों से शरीर सुरक्षित रहता है। ऐसे में किसी भी प्रकार की चिंता छोड़ सभी को रक्तदान करने में अपना शतप्रतिशत योगदान देना चाहिए। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में उर्मिला सुमन द फाउंडेशन के सचिव राजन सुमन व युवक मंगलदल ब्राहिमपुर कुसुमा के अध्यक्ष यूथ आईकॉन प्रवीण गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
राजन व प्रवीण ने कार्यक्रम का संयोजन करते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे रक्तदान को लेकर और ज्यादा जिम्मेदारी का निर्वहन करें, तथा रक्तदान को लेकर सामान्य जन जागरूकता का माहौल बनाएं। कार्यक्रम के दौरान कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान दिया गया। ब्लड यूनिट में प्रवेश करने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। अंदर जाने व बाहर निकलने पर सैनिटाइज भी किया जाता रहा। यहां कुल 22 नागरिकों ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। जांच के बाद 16 को रक्तदान करने का मौका मिला।
इन्होंने किया रक्तदीन
महिला अस्पताल टांडा में पंडित अजीत द्विवेदी, श्रवण कुमार गुप्ता, अभिनव, प्रदीप कुमार सिंह, प्रेमप्रकाश, रूद्रेंद्र प्रताप सिंह, नवनीत जायसवाल, प्रत्यूष कुमार, कासिफ अहमद अंसारी, रेहान, नमन कुमार पांडेय, मोहित जायसवाल, अमन वर्मा, सर्वेश, शरद ने रक्तदान किया, तो राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मनोज गुप्त, यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्ता, डा. दिवाकर संदीप, योगेश जायसवाल, राजेंद्र गौड़, राजन सुमन, श्वेता सुमन, दीपक नाग, अमरीश गुप्ता, अमित तिवारी, मुकेश मौर्य, राघवेंद्र विक्रम, शिवानंद स्वामी, डा. संदीप चौधरी, डा. बाबूलाल काजला व मनीष गुप्ता ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें