फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सिरे से होगा कस्तूरबा विद्यालय के शिक्षक व कर्मियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के प्रमाणपत्रों का अब नए सिरे से सत्यापन होगा। कथित शिक्षिका अनामिका शुक्ला का मामला सामने आने के बाद शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम आगामी 15 व 16 जून को बीएसए कार्यालय में सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन होगा।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को पत्र भेजकर निर्धारित तिथि पर मूल प्रमाणपत्रों के साथ बीएसए कार्यालय पहुंचने का निर्देश जारी किया गया है।
अनामिका शुक्ला के प्रमाणपत्रों के आधार पर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थापित विद्यालय में नौकरी हथियाने का मामला सामने के बाद शासन भी अब हरकत में आ गया है। कथित अनामिका शुक्ला जैसा कोई और तो नहीं है, इसके लिए शासन ने अब नए सिरे से प्रदेश के विभिन्न जिलों में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के मूल प्रमाणपत्रों के सत्यापन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

शासन के दिशा-निर्देश के बाद जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र/अध्यक्ष जिला शिक्षा परियोजना समिति राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम आगामी 15 व 16 जून को बीएसए कार्यालय में सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के मूल प्रमाणपत्रों का सत्यापन करेगी। बीएसए कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार टीम में डीएम के अलावा खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय शशिभूषण पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी अकबरपुर वीरेंद्रनाथ द्विवेदी तथा सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अभिषेक कुमार शामिल हैं।
बीएसए अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 15 जून को जहांगीरगंज, भियांव, रामनगर व टांडा तथा 16 जून को अकबरपुर, कटेहरी, भीटी, जलालपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन होगा। बताया कि सभी शिक्षकों व शिक्षणत्तर कर्मचारियों को हाईकस्ूल का अंकपत्र व प्रमाणपत्र, स्नातक का अंकपत्र, प्रशिक्षण प्रमाणपत्र बीएड्, टीईटी उत्तीर्ण अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र, मूल निवास प्रमाणपत्र, मूल जाति प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें