फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 व्यक्तियों ने रक्तदान कर हासिल किया महादानी बनने का गौरव

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में रक्तदान के बाद प्रमाण पत्र के साथ मौजूद महादानी - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन ने विभिन्न संगठनों के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। 37 व्यक्तियों ने रक्तदान कर महादानी बनने का गौरव हासिल किया। सभी महादानियों के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि ऐसे प्रयासों से ही बेहतर समाज की स्थापना की जा सकती है। साथ ही तमाम जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने का पुनीत गौरव भी हासिल होता है।
विज्ञापन

सामाजिक सरोकारों की दिशा में लगातार मजबूत कदम बढ़ाने वाले अमर उजाला फाउंडेशन ने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर भी जिंदगी बचाने में जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कदम आगे बढ़ाया। फाउंडेशन का साथ कई प्रमुख सामाजिक संगठनों ने अत्यंत प्रमुखता से दिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में रक्तदान शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. पीके सिंह व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकेश राना ने संयुक्त रूप से किया।
उन्होंने रक्तदान के लिए आए युवाओं व स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों व सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि ऐसे आयोजन में सभी को सहभागिता करनी चाहिए। महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उर्मिला सुमन-द फाउंडेशन सचिव राजन सुमन ने कहा कि युवाओं को रक्तदान के प्रति और ज्यादा सजग होना होगा। कहा कि हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। इस बात का अहसास हमें तब होता है, जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है। आयोजन में डॉ. मनोज गुप्त, दीपक कुमार सहित कई चिकित्सक व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का शुभारंभ सीएमएस डॉ. एसपी गौतम ने किया। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन व संकल्प फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। कहा कि युवाओं में अब रक्तदान को लेकर जागरूकता आ रही है, जो सुखद संकेत है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पीएन यादव ने भी रक्तदानियों का मनोबल बढाया, और प्रमाण पत्र सौंपा। आयोजन को सफल बनाने में ब्लड बैंक प्रभारी अखिलेशमणि त्रिपाठी, हरिश्चन्द्र वर्मा, दीप्ति द्विवेदी, अनीता शर्मा, शैलेंद्र वर्मा व आरपी चौहान आदि का योगदान रहा।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में नेहरु युवा केंद्र के प्रवीण गुप्त, कासिफ अंसारी, डॉ. राघवेंद्र गुप्ता, मुकेश मौर्य, दिनेश कुमार उर्फ अप्पू सोनी, मोहम्मद फैजान, सुरजीत गौतम, दशरथ रावत, शिवानन्द स्वामी, मोहम्मद रेहान, राघवेंद्र विक्रम, पवन अग्रहरि, सुनील कुमार गुप्त, जफर इकबाल, मनीष अग्रवाल, राकेश कुमार ने रक्तदान किया। जिला अस्पताल में संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष बजरंगी मोदनवाल, रवि सिंह, कृष्णकुमार, अखिलेश, अजहर किदवई, उमेश सोनी, राहुल गौड़, रामगोपाल सोनी, विपिन कुमार, कपिलदेव शर्मा, सतीश गुप्त, दीपक गौड़, राजकुमार, अमरनाथ, रत्नेश मोदनवाल, आलोक गुप्त, बृजेश जायसवाल, बृजेश राजभर, जितेन्द्र प्रजापति, राजेश कुमार व उमेश ने रक्तदान कर महादानी बनने का गौरव हासिल किया। सभी रक्तदानियों को प्रमाण पत्र भी सौंपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें