फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रक्तदान कर 37 लोग बने महादानी

Sun, 03 Sep 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
 जिला अस्पताल में रक्तदान करते लोग। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कर्बला के शहीदों की याद में रविवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सामाजिक संस्था अल इमाम चैरिटेबल फाउंडेशन व अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर में 37 लोग रक्तदान कर महादानी बने। इसमें धर्मगुरुओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर का शुभारंभ सीओ सदर सुरेश कुमार मिश्र, सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अकबरपुर बीना सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कहा कि इस प्रकार का आयोजन समय-समय पर करते रहना चाहिए। रक्तदान कर किसी की जान बचाना बहुत पुण्य का काम है।
अल इमाम चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन ख्वाजा शफाअत हुसैन ने कहा कि कर्बला में इमाम हुसैन ने शहादत देकर इंसानियत का पैगाम दिया। हम सभी रक्तदान कर उस पैगाम को आगे बढ़ा रहे हैं। कहा कि युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे इस प्रकार के शिविर में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें। इस दौरान मौलाना अकबर अली, अली अस्करी नकवी, मेहदी रजा, अबरार हुसैन, संजीव गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, बरकत अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन्होंने किया रक्तदान
आयोजन समिति से जुड़े रेहान जैदी ने बताया कि शिविर में मौलाना मोहम्मद अब्बास, विकल्प मिश्र, मौलाना मोहम्मद आदिल, मौलाना महताब हुसैन, मौलाना शौकत रिजवी, मौलाना कमर आब्दी, कमर अब्बास, रेहान जैदी, रियाज हैदर, सै. रियाजुल हसन, अली बाकर, जामिन रजा, मोहम्मद मेहदी, अबूतराब नकवी, जैगम अब्बास, मुंतजिर मेहदी, अनीस अहमद, तालिब अब्बास, मोहम्मद शब्बर, एजाज अहमद, हुसैन हैदर, दिलीप कुमार कैसर अब्बास समेत 37 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें