अंबेडकरनगर। अहिरौली क्षेत्र के चनहा पकड़ी गांव निवासी निवासी पप्पू सिंह की पुत्री शुचि सिंह (16) का शव रविवार सुबह कमरे में लगे फंदे से लटका मिला। उसके गले में दुपट्टे का फंदा कसा था। परिजनों का मानना है कि शुचि ने शनिवार रात फांसी लगा ली लेकिन वजह स्पष्ट नहीं हो की। फंदे से शव को उतारकर परिजन अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच ग्रामीणों की घटना की सूचना पुलिस को दे दी। गांव पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।