फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27.5 लाख से होगा कंबल और अलावा का इंतजाम 

Mon, 27 Nov 2017 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड शुरू होने के बावजूद जनपद में अभी तक रैन बेसरों व अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। प्रशासन का कहना है कि शासन से 27.5 लाख रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। इसमें 25 लाख से गरीबों को कंबल उपलब्ध कराए जाएंगे और ढाई लाख रुपये अलाव पर खर्च होंगे। 15 दिसंबर तक कंबल की खरीद का कार्य पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। 
विज्ञापन


प्रत्येक वर्ष गरीबों को ठंड से बचाने के लिए उनमें कंबल का वितरण किया जाता है। इसके साथ ही राहगीरों को ठंड से बचाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की भी व्यवस्था की जाती है। यह अलग बात है कि समय पर धन उपलब्ध होने के बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा कंबल वितरण को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जाती।

विगत वर्ष ही कंबल वितरण के लिए समय पर शासन से जिले को आवश्यक धनराशि उपलब्ध हो गई थी, लेकिन संबंधित अधिकारियों की बेफिक्री के चलते इसका वितरण फरवरी माह के अंत में हुआ था। इसका मुख्य कारण समय पर कंबल खरीद न होना बताया गया था। अब जबकि ठंड ने दस्तक दी है, तो ऐसे में शासन से एक बार फिर जिले को कंबल वितरण व अलाव के लिए कुल साढ़े 27 लाख रुपये गत दिवस उपलब्ध कराया है। 
विज्ञापन


    उपलब्ध कराई गई धनराशि में कंबल खरीद के लिए 25 लाख रुपये, जबकि अलाव के लिए ढाई लाख रुपये शामिल है। अलाव की धनराशि के सापेक्ष प्रत्येक तहसील को 50-50 हजार रुपये उपलब्ध कराए जाने का निर्देश है। एडीएम गिरिजेश त्यागी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 15 दिसंबर तक कंबल खरीद का कार्य पूर्ण कर लिया जाना है।

इसके अलावा हथकरघा, खादी ग्रामोद्योग, यूपिका हैंडलूम, हस्तशिल्प, वित्तशोषित संस्थाएं, लघ्ज्ञु एवं कुटीर उद्योग एजेंसियों से कंबल खरीदे जाने का निर्देश शासन से दिया गया है। एडीएम ने बताया कि अलाव के लिए शीघ्र ही प्रत्येक तहसील को 50-50 हजार रुपये भेज दिए जाएंगे। साथ ही शासन के निर्देशानुसार 15 दिसंबर तक कंबल खरीद का कार्य भी पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें