फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

117 टेबल पर 720 कर्मचारी करेंगे मतगणना

Mon, 27 Nov 2017 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद की पांच निकायों के लिए डाले गए वोटों की गिनती एक दिसंबर को 117 टेबल पर होगी। इसके लिए 720 कर्मचारियों को लगाया जाएगा। 28 नवंबर को कर्मचारियों को मतगणना का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले की तीन नगर पालिका परिषद अकबरपुर, जलालपुर व टांडा तथा दो नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा व इल्तिफातगंज में 26 नवंबर डाले गए वोटों की गणना की प्रशासन तैयारियां कर रहा है।
विज्ञापन


इसके लिए 117 टेबल लगाई जाएंगी। 720 कर्मचारियों को गतगणना में तैनात किया जाएगा। डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र ने बताया कि अकबरपुर नगर पालिका परिषद की मतगणना नगर स्थित बीएनकेबी पीजी कालेज 50 टेबल पर 250 कर्मचारी करेंगे। टेबल पर पांच पांच कर्मचारी लगाए गए हैं। 

टांडा नगर पालिका परिषद के 25 वार्ड की मतगणना टीएन पीजी कॉलेज में 40 टेबल पर 200 कर्मचारी, नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के 17 वार्ड के लिए 11 टेबल पर 55 कर्मचारी व इल्तिफातगंज के 11 वार्ड के लिए 4 टेबल पर 20 कर्मचारी मतों की गणना करेंगे। जलालपुर नगर पालिका के 25 वार्ड की मतगणना नरेंद्रदेव कॉलेज में 12 टेबल पर 60 कर्मचारी करेंगे।
विज्ञापन


कुल 117 टेबल पर 585 कर्मचारी मतगणना में भाग लेंगे। 135 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा जाएगा। मतगणना कर्मियों को 28 नवंबर को लोहिया भवन परिसर में दो पालियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उधर मतगणना को सकुशल निपटाने के लिए प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां तेज कर दी हैं। बैठकों में जिलाधिकारी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें