फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकेंद्र में आई गड़बड़ी, 30 हजार की आबादी रही बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विद्युत उपकेंद्र मरैला से शहरी क्षेत्र को जाने वाली लाइन में बुधवार रात गड़बड़ी आने से लगभग 30 हजार की आबादी पूरी रात उमसभरी गर्मी में बेहाल रही। इसके अलावा अकबरपुर नगर के अन्य क्षेत्रों में भी विभिन्न गड़बड़ियों के चलते बिजली आती-जाती रही। इससे प्रभावित लोगों ने पॉवर कॉर्पोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति रोष जताया। कहा कि जब तक जर्जर उपकरणों को दुरुस्त नहीं कराया जाएगा, सुचारु आपूर्ति संभव नहीं है।
विज्ञापन

अकबरपुर में जर्जर हो चुके उपकरणों के चलते उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली नहीं मिल पा रही है। बुधवार रात मरैला विद्युत उपकेंद्र से शहरी क्षेत्र को जाने वाली लाइन में गड़बड़ी आ गई। नतीजतन पंडाटोला, कृष्णानगर कॉलोनी, शिक्षक कॉलोनी, श्रीराम कॉलोनी, रतनपुर, गोहन्ना व लोरपुर ताजन समेत अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जब काफी देर तक बिजली नहीं आई तो उपभोक्ताओं ने पॉवर कॉर्पोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की। बताया गया कि कुछ गड़बड़ी हुई है जिसे दुरुस्त कराने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन गड़बड़ी दूर नहीं हो सकी। इससे पूरी रात उमसभरी गर्मी में लगभग 30 हजार की आबादी बेहाल रही।
अकबरपुर नगर के अन्य क्षेत्रों में भी विभिन्न गड़बड़ियों के चलते लगभग पूरी रात बिजली आती-जाती रही। बार-बार ट्रिपिंग होने से उपभोक्ताओं काफी दिक्कत हुई। सबसे अधिक समस्या बुधवार सुबह पेयजल को लेकर हुई। उपभोक्ता राजेश सिंह व नाजिम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब तक जर्जर हो चुके उपकरणों को नहीं बदला जाएगा, सुचारु आपूर्ति मिलने की उम्मीद नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

वर्जन:
कुछ स्थानों पर गड़बड़ी हुई थी लेकिन जानकारी होते ही समय रहते दुरुस्त करा दी गई। उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली मिल सके, इसे लेकर पूरी गंभीरता दिखाई जाती है।
विज्ञापन

-वीके पटेल, अधिशाषी अभियंता, पॉवर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें