फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ने दोस्त के साथ मिलकर दलित युवती को पीटा, केस

Sun, 08 Jun 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। महिला हितों की बात करने वाली भाजपा के संगठन के पदाधिकारी पार्टी की छवि धूमिल करने में जुटे हैं। ताजा मामला हंसवर के एक गांव का है। यहां अपने छोटे भाई के साथ खेत से वापस लौट रही दलित युवती को भाजपा के हंसवर मंडल उपाध्यक्ष ने अपने साथी के साथ मिलकर पिटाई की। पिटाई से युवती घायल हो गई।
विज्ञापन

मंडल उपाध्यक्ष के खिलाफ दलित उत्पीड़न का यह तीसरा केस बताया जा रहा है। हंसवर बाजार के पीछे रहने वाली संध्या छह जून की शाम को अपने छोटे भाई के साथ खेत में गई थी। शाम को वह खेत से लौट रही थी। आरोप है कि तकिया निवासी अनूप यादव और बभनहिया निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुमित तिवारी युवती के साथ विवाद करने लगे। गालियां दी, जिसका विरोध करने पर युवती की पिटाई कर दी। इससे युवती घायल हो गई।
किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया गया। घायल युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें