अंबेडकरनगर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। सड़क पार कर रहे पिता के पीछे भागी थी। इसी समय हादसा हो गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यूपी के अंबेडकरनगर में एनएच-233 पर बृहस्पतिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार वाहन ने छह वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
हादसा बसखारी थाना क्षेत्र के कसदहां में हुआ। यहां जलालपुर क्षेत्र के माधवपुर निवासी अनिरुद्ध, जो फरीदाबाद में रहकर रोजगार करते हैं, दीपावली के बाद अपने परिवार के साथ बस से घर लौट रहे थे। कसदहां में बस से उतरने के बाद वह सामान खरीदने के लिए सड़क पार करने लगे।
इसी दौरान उनकी बेटी अनुष्का भी उनके पीछे दौड़ पड़ी। तभी नेवरी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद परिजन उसे सीएचसी, बसखारी ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।