फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार घायल, लखनऊ रेफर

Sun, 22 Dec 2024 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली के खेमापुर मोड़ के निकट रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद अयोध्या के थाना क्षेत्र रौनाही के बरई निवासी अरविंद कुमार (53) रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर होते हुए बसखारी जा रहे थे। खेमापुर मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। हेलमेट न लगाने के चलते उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। सीएचसी कटेहरी में इलाज के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें