फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: छुट्टा पशु से टकराकर बाइक सवार की मौत

Wed, 25 Sep 2024 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के मोतिगरपुर के पास एनएच 233 पर बुधवार को छुट्टा पशु के टक्कर में घायल हुए बाइक सवार की जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

बस्ती जनपद के पचपेड़िया संतपुर निवासी संजय पाठक (40) बुधवार को बाइक से आजमगढ़ की तरफ से घर जा रहे थे। मोतिगरपुर के निकट छुट्टा पशु को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर दूसरे पशु से टकरा गई। हेलमेट न पहने होने के कारण सिर में गंभीर चोट आ गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बसखारी पहुंचाया। हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां संजय की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें