किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता।
अंबेडकरनगर। एमएसपी गारंटी कानून लागू करने, किसान आयोग गठित करने समेत कई अन्य मांगों को लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन किसान कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के निकट धरना दिया। कहा गया कि किसान समस्याओं से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उसे दूर करने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष हजारी बाबा ने कहा कि किसानों के हित को देखते हुए किसान आयोग का गठन किया जाए। इससे किसानों की समस्याओं का निस्तारण बेहतर ढंग से हो सकेगा। एमएसपी कानून लागू न होने से किसानों को उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। मुफ्त बिजली उपलब्ध कराए जाने की मांग को भी पूरा नहीं किया जा रहा है।
फूलबदन, मोहम्मद अयान, अरमान, कविता, फूलकली, सायरा बानो, राजकुमार, बिपुल कुमार ने कहा कि माइनर की बेहतर ढंग से सफाई न होने से टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे किसानों के सामने सिंचाई का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। छुट्टा जानवर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बाद में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।